March 27, 2026

पत्नी से विवाद के बाद लापता हुए पति को पुलिस ने खोज निकाला

कोरबा। पत्नी से विवाद के बाद लापता हुए पति को पुलिस ने हैदराबाद से खोज निकाला है। पत्नी ने पति के गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी।
बीते 13 मार्च को थाना बांगो में प्रार्थी प्रमिला बाई पति कृपाल सिंह टेकाम (30) निवासी सासिन थाना के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका पति कृपाल सिंह टेकाम पिता गुरु दयाल सिंह टेकाम (34) 23 फरवरी को अपने घर में पत्नी से विवाद करके कहीं चला गया था। जिस पर से थाना बांगो में गुम इंसान क्र 8/24 कायम कर जांच में लिया गया। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कृपाल सिंह कमाने खाने के लिए हैदराबाद चला गया था। वहां एक मसाला फैक्ट्री में काम कर रहा था, जिसे दस्तयाब किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word