March 27, 2026

नौतपा के अंतिम चार दिन 45 के पार पहुंचेगा पारा

0 पांचवें दिन तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
कोरबा।
जिले में लगातार कई दिन तक शाम को अंधड़ के साथ बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को हल्की बदली छाई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दूसरे दिन शनिवार को बदली के साथ बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, पर पांचवें दिन तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
मई के दूसरे पखवाड़े में भी तेज धूप के बाद शाम को मौसम बदलता रहा है। बुधवार शाम को भी तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इसका प्रभाव गुरुवार को भी देखने को मिला। तापमान अभी 3 दिन तक 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि मौसम बदलने का अधिक असर तापमान पर नहीं पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के असर से ही मौसम में बदलाव हो रहा है। नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 49 डिग्री से पार कर सकता है, लेकिन अभी लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। नौतपा के दौरान दो दिन बारिश होने के आसार है। अंतिम चार दिन तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ranjan photo
Admin

Spread the word