February 28, 2026

गीता नेताम का कुशलक्षेम जानने घर पहुंचे डॉ. महंत

कोरबा। रविवार को कोरबा जिले के प्रवास के दौरान बिलासपुर में शादी समारोह में जाने से पूर्व रात्रि 10 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत पाली पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ राजनेत्री गीता नेताम के स्वास्थ्य का हाल जानने उनके टावर मोहल्ला स्थित निवास पहुंच कर गीता नेताम का कुशलक्षेम जाना। उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने शुभकामना दी। डॉ. महंत ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि गीता देवी जैसे वरिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता का आशीर्वाद और स्नेह उन्हें और पार्टी को मिलता रहे। इस दौरान पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, पाली ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल समेत पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। विदित हो कि गीता नेताम ब्रेन हेमरेज होने के बाद मौत की चुनौती पर विजय पाकर विगत एक वर्ष से घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word