पावर कंपनी में हर्षोल्लास से मनाया गया लाइन मेन दिवस

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की पहल पर कोरबा में 4 मार्च को पहली बार लाइन मेन दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। यह दिवस बेहतर विद्युत सेवा प्रदान करने वाले तकनीकी कर्मचारियों के सम्मान में मनाया जाता है। कार्यक्रम में शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता रोशन लाल वर्मा ने लाइन कर्मचारियों को तिलक लगाया और सहायक अभियंता बीपी अनंत ने पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को अपने पारिवारिक कर्तव्यों के साथ सुरक्षात्मक उपाय के साथ लाइन पर कार्य करने हेतु ग्रामीण संभाग के कार्यपालन अभियंता एसके सोनी, वृत्त कार्यालय कार्यपालन अभियंता संजय मिश्रा एवं कटघोरा कार्यपालन अभियंता एसके ठाकुर ने प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने लाइन कर्मचारियों को सुरक्षात्मक उपायों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। लाइन कर्मचारियों ने भी अपने कार्यक्षेत्र में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन यशवन्त राठौर ने किया और सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही लाइन कर्मचारियों को अपने कठिन परिश्रम, ईमानदारी से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा प्रदान करने की प्रेरणा दी और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। बतादे कि सेंट्रल अथारिटी आफ इंडिया एवं भारत सरकार ने बेहतर विद्युत सेवा प्रदान करने वाले तकनीकी कर्मचारियों के लिए 4 मार्च को लाइन मेन दिवस घोषित किया गया है।