शासकीय हाई स्कूल आमगांव में एसएमडीसी एवं पालक-बालक-शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

हरदीबाजार । शासकीय हाई स्कूल आमगांव में आज एसएमडीसी (स्कूल मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कमेटी) के अध्यक्ष, सदस्यों एवं पालक-बालक-शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पालकों के मध्य से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सह सचिव का मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। बैठक में विद्यालय परिसर व शौचालय की स्वच्छता, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं प्रेरक वातावरण, तथा शाला में इको क्लब गठन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी समाज की संस्कृति, सभ्यता एवं योगदान पर विचार-विमर्श और विविध गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष पंकज धुरवा ने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर सारगर्भित वक्तव्य दिया, जिसे उपस्थित पालकों ने सराहा। उन्होंने कहा कि यदि पालक इन विचारों को अपनाएँ तो निश्चित ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे, एसएमडीसी उपाध्यक्ष बजरंग यादव, सदस्य फिरतु यादव, अनामिका कंवर, नारायण कंवर, प्राचार्य एल.के. डहरिया, व्याख्याता संतोष कुमार श्रीवास, लक्ष्मी पटेल, मैडम एलिसा तिर्की, शकुंतला देशलहरे, नेहा कुर्रे, कैलाश कंवर, रामकुमार यादव, दुलारवा यादव, लक्ष्मी किरण, ललित श्याम, सुमित्रा निर्मलकर, अनिल कश्यप, परसराम, अखिलेश चौहान, चमरा सिंह, मनहरन राठौर, शील मरावी, किरण मरावी, जानकी बाई, सविता बाई, मनीराम, बालकृष्ण सहित भारी संख्या में पालकगण।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।