March 26, 2026

इस महीने बिजली विभाग जेब करेगा ढीली


0 डेढ़ से दो गुना तक बढ़ जाएगा बिजली बिल
कोरबा। जिलेवासियों के लिए सितम्बर का बिजली बिल करंट साबित होने वाला है। पहले 400 यूनिट तक मिलने वाली बिजली बिल हाफ योजना को शासन ने 1 अगस्त से समाप्त कर दिया है। अब केवल 100 यूनिट या उससे कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को ही आधा बिल मिलेगा। भादो महीने में उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने कूलर व एसी का ज्यादा इस्तेमाल किया, जिससे खपत बढ़ गई। वहीं एक जुलाई से बिजली दर में 14 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का सीधा असर भी इस बार के बिल में नजर आएगा।
जानकारों के अनुसार उपभोक्ताओं को इस बार 500 से 1200 रुपये तक अधिक बिल चुकाना पड़ सकता है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को सितंबर में हाथ में आने वाला बिजली बिल डेढ़ से दो गुना होगा। बीते छह वर्षों से 400 यूनिट तक की खपत पर उपभोक्ताओं को औसतन 558 से 1223 रुपये तक की छूट मिल रही थी, जिससे घरेलू बजट संभल जाता था। लेकिन अब छूट सीमित कर देने से गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ता सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word