February 4, 2026

ईएसआईसी की एसपीआरईई योजना पर जागरूकता बैठक आयोजित


कोरबा। कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल, डिंगनापुर में शुक्रवार को ईएसआईसी की एसपीआरईई योजना को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के क्षेत्रीय निदेशक भूपेंद्र कुमार चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. देवगन, राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता मिश्रा, उप निदेशक रत्नेश राजन्य और शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह सहित कोरबा जिले की कई कंपनियों के नियोक्ता शामिल हुए।


इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि योजना की अवधि 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक रहेगी। इस दौरान नियोक्ता अपने संस्थान और कर्मचारियों का पंजीकरण ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए पोर्टल के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। योजना के तहत पंजीकृत नियोक्ताओं पर कवरेज से पूर्व की अवधि के लिए कोई निरीक्षण या कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। क्षेत्रीय निदेशक भूपेंद्र कुमार ने नियोक्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करें। बैठक में कोरबा क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि काफी संख्या में मौजूद रहे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word