April 2, 2026

एमजेएम हॉस्पिटल बना भरोसे का नया केंद्र, 1500 रुपये में CT स्कैन, आयुष्मान कार्ड और हेल्थ इंश्योरेंस से सभी उपचार निःशुल्क


कोरबा। शहर में किफायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश अब काफी हद तक आसान होती नजर आ रही है। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल ने खुद को एक ऐसे अस्पताल के रूप में स्थापित किया है, जहां कम लागत में अत्याधुनिक और कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है।
अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को भर्ती से लेकर ऑपरेशन और दवाइयों तक की सुविधा निःशुल्क दी जा रही है। साथ ही विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस और टीपीए से जुड़े मरीजों को भी कैशलेस उपचार का लाभ मिल रहा है, जिससे इलाज के दौरान आर्थिक बोझ कम हो रहा है। एमजेएम हॉस्पिटल में न्यूरो, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग और ऑर्थोपेडिक्स जैसी सभी प्रमुख सेवाएं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट भी 24 घंटे सक्रिय है, जहां लगातार निगरानी में उपचार किया जाता है।
100 बेड की क्षमता वाले इस आधुनिक अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24×7 इमरजेंसी सेवा, ट्रॉमा एम्बुलेंस और तेज जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि यहां CT स्कैन (हेड) मात्र 1500 रुपये में किया जा रहा है, जो अन्य संस्थानों की तुलना में काफी किफायती है। इसके अलावा पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी और डायलिसिस जैसी सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे मिल रही हैं।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य हर व्यक्ति को बिना आर्थिक परेशानी के बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना और इंश्योरेंस के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क और कैशलेस उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। नया बस स्टैंड के पास स्थित यह अस्पताल अपनी सुविधाओं, किफायती दरों और बेहतर सेवाओं के कारण शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए तेजी से पहली पसंद बनता जा रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word