April 20, 2026

एनकेएच में आज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहंती देंगे अपनी सेवाएं

● कोरबा में हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत, रायपुर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध

कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते आ रहे एनकेएच, कोसाबाड़ी कोरबा में आज 20 अप्रैल, सोमवार को रायपुर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. मोहंती अपनी सेवाएं देंगे।
न्यू कोरबा हॉस्पिटल, कोसाबाड़ी में आज सोमवार को विशेष ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. मोहंती के द्वारा मरीजों की जांच और परामर्श किया जाएगा।
डॉ. मोहंती एक अनुभवी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं और हृदय रोगों के उपचार के साथ-साथ एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी उन्नत सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे। एनकेएच की पहल व प्रयासों से कोरबा के स्थानीय मरीजों को अब बेहतर और त्वरित इलाज अपने ही जिले में मिल रहा है।
√ इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज…
विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को निम्नलिखित समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत जांच करानी चाहिए—
◆ सांस लेने में तकलीफ
◆ सीने में दर्द या जकड़न
◆ उच्च रक्तचाप व घबराहट
◆ हृदय की धमनियों में रुकावट के संकेत
◆ विशेष रूप से महिलाओं में भी हृदय रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए समय पर जांच बेहद जरूरी है।
एनकेएच अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन कराकर इस विशेष चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।
■■ संपर्क हेतु: ■■

860-2599-122, 860-2599-133

1210
Ranjan Prasad

Spread the word