सर्वमंगला गार्डन में पलटा तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर

कोरबा। सर्वमंगला चौक मोड़ पर देर रात एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग तोड़ते गार्डन में घुसकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर क्रमांक 12 एस 5536 कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर कनबेरी मार्ग की ओर जा रही थी। इस दौरान सर्वमंगला चौक से आगे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। घटना में ट्रेलर चालक को हल्की चोट आई है। वहीं ट्रेलर में लोड कोयला गार्डन में हो बिखर गया और ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे घटनाक्रम में राहत की बात ये रही कि इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।