हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रदेश सरकार के योजनाओं की दी गई जानकारी

0 कसियाडीह, सरायपाली, नायकपारा, बोइदा, मुरली, बूथ पर चला अभियान

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर की सहमति एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार पुष्पेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में कसियाडीह, सरायपाली, नायकपारा, बोइदा, मुरली, बूथ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को कांग्रेस की रीति-नीति व प्रदेश की भूपेश सरकार की योजनाओं को बताया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र शुक्ला अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार, कौशल श्रीवास, चित्रपाल श्रीवास, अमन श्रीवास, जनक राम पटेल, राधेश्याम, बलराम पटेल, प्रताप कुमार, शत्रुघन यादव, प्रदुम कुमार जेठ, श्याम कुंवर सिंह मरावी, संतराम पटेल, शुभम शुक्ला, बुधवार सिंह, जितेंद्र राठौर, राजकुमार मरावी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word