कोरबा फोटोग्राफर संघ की निकॉन कैमरे की कार्यशाला आयोजित

कोरबा। शहर के सभी फोटोग्राफरों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने के लिए कोरबा फोटोग्राफर संघ की ओर से निकॉन कंपनी के सारे कैमरों की एक कार्यशाला आरके स्टूडियो कोरबा में आयोजित किया गया। इसमें बाहर से आये कंपनी इंजीनियर ने आज के नवीनतम फोटोग्राफी तकनीक की जानकारी दी। कार्यशाला का 100 से भी ज्यादा सदस्यों ने लाभ उठाया। आयोजन में संघ के अध्यक्ष मदन गोपाल साहू, सचिव लक्ष्मीनारायण राठौर, अमित अग्रवाल, संदीप शर्मा, बंशी जायसवाल, सुनील पाण्डेय, मोहित साहू, गुड्डू, आशिक, फारुख, रोहित, ललित, नरेंद्र, देव, श्रीकुमार, गोविन्द, बोधराम एवं अन्य सभी फोटोग्राफर उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word