सिरली में श्रद्धा के साथ मनाई रानी दुर्गावती जयंती

विनोद उपाध्याय
हरदीबाजार। ग्राम पंचायत सिरली में वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके ने रानी दुर्गावती के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य चन्द्रपाल पटेल, लाखन सिंह उइके, चन्द्रशेखर मरावी, वीर सिंह पटेल, शिवनारायण एवं शनिराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।