वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स में खाद्य विभाग की कार्रवाई


कोरबा। निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई गई स्वच्छता संबंधी स्थिति सही पाए जाने पर विभाग ने प्रतिष्ठान संचालक को हाइजीन व्यवस्था दुरुस्त करने और आवश्यक सुधार कार्य करने का नोटिस जारी किया है। विभाग ने सुधार कार्य पूरा होने तक प्रतिष्ठान में क्रय-विक्रय बंद रखने के साथ खाद्य लाइसेंस को भी सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। विभागीय कार्रवाई के बाद खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इधर, दर्री रोड स्थित प्रेम जनरल स्टोर के संबंध में मिली शिकायत पर भी टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान से चायपत्ती का नमूना जांच के लिए लिया गया है। विभाग के अनुसार नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word