तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

कोरबा। जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत डोंगरतराई से लगे जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए अधेड़ पर भालू ने हमला कर दिया। घायल की संजीवनी 108 टीम ने त्वरित उपचार और हॉस्पिटल पहुंचाकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरतराई निवासी कंवल सिंह ओडे (50) अपने गांव से ही लगे जंगल में अपने दोस्तों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने गया हुआ था। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। युवक की तकरीबन पांच मिनट तक भालू से भिड़ंत होती रही, इसके बाद शोर शराबा और अन्य लोगों को पास आता देख भालू भाग गया। हमले में युवक के हाथ, जांघ में गहरी चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही पायलट श्रीपाल साहू और ईएमटी आनंद कुमार विश्वकर्मा तुरंत गांव पहुंचे और घायल कंवल का उपचार करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लेकर आए।

ranjan photo
Admin

Spread the word