कटघोरा विधायक ने मां दुर्गा के किए दर्शन

विनोद उपाध्याय
हरदीबाजार। महाष्टमी के पावन अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ उतरदा के यादवपारा, नेवसा पाठ, पहाड़ी मंदिर, नेवसा बस्ती एवं ढुरेना रेलवे कॉलोनी के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत पटेल, सोमेन चंद्रा, सरिता राठौर, अमित यादव, यशवंत सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।