अनियंत्रित ट्रेलर ने तोड़ा डिवाइडर, बड़ा हादसा टला


हरदीबाजार। हरदीबाजार-दीपका बायपास मार्ग पर एक ट्रेलर चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए मोटरसाइकिल चालकों के लिए बने कट को पार कर गड्ढे में जा घुसा।
घटना के दौरान आसपास मौजूद वाहन चालकों ने स्थिति को भांपते हुए समय रहते अपनी मोटरसाइकिलें रोक लीं, जिससे जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहन चालकों की लापरवाही लगातार बढ़ रही है। पूर्व में भी ट्रेलरों की चपेट में आने से मवेशियों की मौत और कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word