मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में शोक


हरदीबाजार। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कसियाडीह निवासी फगुराम मरकाम (60 वर्ष) की रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा ग्राम झांझ के पास एनटीपीसी सीपत के लिए दीपका से कोयला परिवहन करने वाली रेल लाइन पर हुआ।
जानकारी के अनुसार फगुराम मरकाम किसी जरूरी काम से हरदीबाजार आए थे। कार्य पूरा करने के बाद वह पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हरदीबाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word