पावस विशेष ‘सुर-मधुर संगीत संध्या’ में बिखरे सुरों के रंग


कोरबा। मुकुटधर साहित्य समिति से संबद्ध मुकुटधर संगीत प्रकोष्ठ द्वारा पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन, घंटाघर में “सुर-मधुर वर्षा ऋतु विशेष संगीत संध्या” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक युनूस दानियालपुरी, दिलीप अग्रवाल, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा एवं हेमंत महुलीकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संयोजिका अर्चना साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा अतिथियों ने आयोजन की सराहना की।
संगीत संध्या में भारती चौरसिया, प्रतिभा सहारे, गौरी महंत, सूरज दास महंत, अर्चना साहू, भरत साहू, अपूर्वा सिंह, मोहम्मद मुकीद, हेमंत महुलीकर, शैलेश गुप्ता, केशरी देवांगन, पी.के. कौशिक, सत्या जायसवाल, भानूप्रसाद साहू, घासीराम साहू, कर्मेंद्र सिंह, शिव साहू, जीतेंद्र वर्मा खैरझिटिया, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, प्रभात शर्मा एवं संतोष पासवान ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अर्चना साहू, हरजीत सिंह राजपाल एवं सत्या जायसवाल सहित संगीत प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी सहयोग अपूर्वा सिंह तथा स्वर संयोजन कर्मेंद्र सिंह ने किया। संचालन जीतेंद्र वर्मा खैरझिटिया, सत्या जायसवाल एवं शिव साहू ने किया, जबकि अंत में भरत साहू ने आभार व्यक्त किया।
संगीत प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित यह पावस विशेष संगीत संध्या सुरों की मधुरता और सांस्कृतिक सौहार्द का यादगार आयोजन बन गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word