महिलाओं ने मानिकपुर माइंस का किया भ्रमण, जानी खनन की बारीकियां

कोरबा। मानिकपुर कोयला खदान में महिलाओं ने उतरकर खनन की बारीकियां जानी। पूरे माइंस का भ्रमण कर उन्होंने कोयला एसईसीएल उत्पादन से जुड़े कार्यों को नजदीक से देखा। मानिकपुर एरिया में तरह की खास पहल किया गया। इसके अलावा विचार गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरबा एरिया अंतर्गत एसईसीएल की मानिकपुर में महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने कार्यालयीन कार्य एवं परिवार के दायित्व में सामंजस्य विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मानिकपुर उप महाप्रबंधक एसके प्रधान ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। समाज और देश के विकास में महिलाओं की बराबर की भागीदारी है। इस मौके पर मैनेजर राजेश मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर मोर्चे पर पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर विकास में अपनी भागीदारी निभा रही है। कार्यक्रम उपरांत महिलाओं ने मानिकपुर खदान का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने देखा कि खदान से कैसे कोयला का उत्पादन किया जाता है। साथ ही अन्य तकनीकी पहलुओं से भी अधिकारियों ने भी उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम में कोरबा क्षेत्र विप्स की अध्यक्ष माधुरी, सचिव किरण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

ranjan photo
Admin

Spread the word