February 26, 2026

जशपुरनगर में रियासत कालीन परम्परा अनुसार राज परिवार के सानिध्य में नवरात्रि और विजयादशमी उत्सव का आयोजन

जशपुर नगर 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में दशहरा यानि विजयादशमी का पर्व परम्परानुसार कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाया गया।

जशपुरनगर में रियासत काल से दशहरा उत्सव राज परिवार के सानिध्य में सम्पन्न होता है। इस वर्ष भी कोरोना महामारी के बावजूद राज परिवार ने इस परंपरा का बखूबी निर्वहन किया। जशपुर रियासत के राजपुरोहित ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। इस खास मौके पर युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, महाराज कुमार आर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित राजा रणविजय सिंह जूदेव स्वयं मौजूद रहे। उत्सव में अन्य प्रतिष्ठित नागरिक भी शामिल हुए।

इससे पहले नवरात्रि का पर्व भी राज परिवार की परंपरा के अनुसार सम्पन्न हुआ। युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, महाराज कुमार आर्य प्रताप सिंह जूदेव ने विधि पूर्वक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word