उपकेंद्र में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, क्षेत्र को मिलेगा बेहतर वोल्टेज

कोरबा। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भैसमा में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत ऑग्मेंटेशन स्कीम के तहत 3.15 एमवीए क्षमता के पुराने पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चार्ज किया गया। इस कार्य से आदिवासी बाहुल्य नोनबिर्रा एवं डोंगाआम क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
कार्यपालन अभियंता एस.के. सोनी एवं एसटीएम संभाग की रश्मि देवांगन के मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न किया गया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित फीडर की लंबी दूरी के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से अब उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। कार्य के दौरान परियोजना संभाग के सहायक अभियंता बी.के. धार्या, उपसंभाग के निराला, बिंदु चौहान, टीएसजी की अनुभा लकरा, कनिष्ठ अभियंता नेहा कोसरिया सहित तकनीकी कर्मचारी जोगेंद्र प्रसाद, यशवंत राठौर, सुमंत चौहान, सुरेश कंवर, त्रिलोक पटेल, अजय विश्वकर्मा, दीपक, कलेश तथा ऑपरेटरों के सहयोग से स्थापना एवं चार्जिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। विद्युत विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि से क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।