February 27, 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव मण्डल को मिल सकती है- सेवावृद्धि

रायपुर 31अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल को एक्सटेंशन मिल सकता है। ये संभावना इसलिए ज्यादा बढ़ी है क्योंकि छत्तीसगढ़ के साथ ही राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी राजेश स्वरूप के एक्सटेंशन को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गयी है। कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार में चीफ सेक्रेटरी को 3 महीने के एक्सटेंशन के बाद अब छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री आर पी मंडल के सेवा विस्तार की संभावनाएं बढ़ गयी है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर पी मंडल अगले महीने रिटायर होने वाले हैं। आर पी मंडल के एक्सटेंशन की फाइल दो माह पहले ही सेंट्रल को भेजी जा चुकी है।मुख्य सचिव आर पी मंडल 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं, लिहाजा उनके एक्सटेंशन के लिए भूपेश सरकार ने अगस्त महीने में डीओपीटी को प्रस्ताव भेज दिया था। प्रस्ताव में 6 महीने के सेवा विस्तार का अनुरोध किया गया है। DOPT मंत्री जितेंद्र सिंह तक काफी पहले ही एक्स्टेंशन का प्रस्ताव पहुंच गया था, लिहाजा अब बस स्वीकृति आदेश का ही इंतजार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कोरोना का हवाला देकर राज्य सरकार ने कार्यकाल वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था।

आर पी मंडल को पिछले साल अक्टूबर में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गयी थी। उनका कार्यकाल 13 महीने का था। इससे पहले अक्टूबर में सुनील कुजूर के रिटायर होने के बाद आर पी मंडल को राज्य सरकार ने नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था। मंडल नवंबर में CS बने और फरवरी में कोरोना आ गया। उम्मीद की एक वजह ये भी है, हाल ही में कोरोना के आधार पर गुजरात के चीफ सिकरेट्री को भी छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word