March 17, 2026

एसईसीएल कमी ने तालाब में लगा दी छलांग, खोजबीन जारी

कोरबा 31 जनवरी। एस ई सी एल की कुसमुण्डा खदान में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत भुवनेश्वर राजवाड़े नामक व्यक्ति द्वारा तालाब में छलांग लगाने की खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर राजवाड़े की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। उसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भिलाई बाजार के पास एक गांव में उसने नहाने के लिए जबरजस्ती कार रुकवाई और दौड़ कर तालाब के एक छोर पर चला गयाऔर वहाँ से तालाब में छलांग लगा दी। ठीक उसी समय गांव की कुछ महिलाएं वहाँ नहा रही थी। उन्होंने उसे डूबते हुए देखा और बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी। पीछे से उसके साथी आये तब तक वह पानी मे समा चुका था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है। नगर सेना द्वारा तालाब में कल से खोजबीन की जा रही है। भुवनेश्वर राजवाड़े भटगांव क्षेत्र से स्थानांतरित होकर कुसमुण्डा आए थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word