February 26, 2026

नगर निगम कोरबा में भर्ती- नियमितीकरण, प्रमोशन में भ्रष्टाचार: फिर गड़बड़ी हुई तो की जाएगी कानूनी कार्रवाई

कोरबा 31 जनवरी। नगर पालिक निगम कोरबा में पूर्व में नियमितीकरण में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की गई है। अब पुनः गड़बड़ी किए जाने पर चयन समिति के सदस्यो के खिलाफ सवैंधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई है। इस सम्बन्ध में पथर्रीपारा निवासी जितेंद्र साहू ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बताया है कि साडा कार्यकाल से वर्तमान निगम कार्यकाल तक में नए भर्ती और प्रमोशन में अवैधानिक प्रक्रिया की गई है। जिससे निगम के पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। यह असवैधानिक कार्य भाई- भतीजा के तहत किया गया है।

श्री साहू ने पत्र में बताया है कि वर्ष 2008 में जिस तरह से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के प्रमोशन व नियमितीकरण में गड़बड़ी की गई है, इसका अनुसरण पुनः किए जाने पर चयन समिति के सदस्यों के विरूद्ध सवैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पत्र में यह भी उल्लेख है कि निगम में भर्ती के लिए गैर सवैधानिक प्रक्रिया का अनुशरण न किया जाए। यदि पूर्व कि भाति भ्रष्टाचार और गैर सवैधानिक प्रक्रिया से भर्ती की जाती है तो इसके लिए अधिकारी, प्राधिकारीगण जिम्मेदार होंगे जिनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word