April 11, 2026

उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन 19 फरवरी तक

कोरबा 01 फरवरी 2021. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस योजनांतर्गत कक्षा पांचवी में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र अध्ययनरत शाला के प्राचार्य द्वारा सत्यापित कराके आवेदन पत्र को संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 19 फरवरी तक जमा कर सकते है। उत्कर्ष योजनांतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा छठवीं में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक किया जाएगा। उत्कर्ष योजनांतर्गत प्रवेश परीक्षा उपरांत चयनित विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा छठवीं में दाखिला कराया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला से कक्षा पांचवी में नियमित अध्ययरत् तथा कक्षा चैंथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या सम कक्ष ग्रेड प्राप्त किया होना चाहिए। पालक की वार्षिक आय समस्त स्त्रोतों से दो लाख 50 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में पालकों को स्व घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में ही अध्ययनरत् विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा में कक्षा पांचवी स्तर के विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिन्दी एवं पर्यावरण पर आधारित 100 आब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक खण्ड में 20-20 अंक के प्रश्न रहेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word