April 11, 2026

आयुष मेडिकल का चिकित्सक सम्मेलन रविवार 7 फरवरी को

कोरबा 6 फरवरी। आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 7 फ रवरी को मध्यान्ह 12 बजे से होटल हेरिटेज इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फ ार्मा जेनीथ डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में गुदरोग अर्श, भगन्दर, रोग पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन दिनांक 07 फ रवरी को मध्यान्ह 12 बजे से होटल हेरिटेज इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फ ार्मा जेनीथ डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में गुदरोग अर्श, भगंदर रोग पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है। जिसमे हिमालया फ ार्मा बैंगलोर के साइंटिफि क सर्विसेस मैनेजर ध्रुबोपाम चक्रबर्ती द्वारा आयुर्वेदानुसार गुदरोग रोग के कारण, निदान एवं उपचार पर विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी। इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी ए एम एस चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फ ार्मा बैंगलोर के साइंटिफि क सर्विसेस मैनेजर ध्रुबोपाम चक्रबर्ती, रीजनल मैनेजर आनंद पाण्डेय एवं सेल्स ऑफि सर कमल धारिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word