February 26, 2026

बुधवार को करें विध्न विनाशक की अर्चना, मिलेगा शुभ फल

आज बुधवार है और आज के दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है। गणपति बप्पा को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। हर शुभ कार्य से पहले इनकी पूजा की जाती है। सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि देवता भी अपने कार्यों को बिना किसी विघ्न के पूरा करने के लिए गणेश जी की अराधना करते हैं। गणेश जी को बुध का कारक देव कहा जाता है। यही कारण है कि इस दिन को गणेश जी का वार कहा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति गणेश जी की विधि-विधान के साथ पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं इन उपायों को।

गणेश जी प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय:

मोदक: गणेश जी को मोदक भी बेहद पसंद है। गणपति अथर्वशीर्ष के अनुसार, पूजा के दौरान गणेश जी को मोदक अवश्य चढ़ाने चाहिए। इससे व्यक्ति की मनोकामना गणेश जी जरूर पूरी करते हैं। शास्त्रों में मोदक की तुलना ब्रह्म से की गयी है। माना गया है कि मोदक में भी अमृत होता है।

घी: इसे भी अमृत समान ही माना जाता है। घी को पुष्टिवर्धक और रोगनाशक कहा जाता है। इसे गणेश जी को चढ़ाया जाना चाहिए। इससे बुद्धि प्रखर होती है। साथ ही व्यक्ति अपनी योग्यता और ज्ञान से संसार में सब कुछ हासिल कर लेता है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word