March 21, 2026

नवनियुक्त भाजयुमों जिलाध्यक्ष पंकज सोनी का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

कोरबा. भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के जिला के मंडलो में भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज 22 फरवरी को कोरबा शहर मंडल एवं कोसाबाड़ी मंडल की बैठक व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया. बैठक के पूर्व, भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया. बैठक में भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह तथा भाजयुमो कोरबा जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने भाजयुमों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

बैठक में जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश सरकार की वादाखिलाफियों व अन्य जनमानस के मुद्दों को लेकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाने की बात कही, तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने उन्हें मिली महती जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से साथ निभाने का संकल्प लिया. बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के वैभव शर्मा, रंजू यादव , दीनदयाल पटेल ,रूपेश श्रीवास, सागर टेवानी , कमल सिंह , गिरीश नामदेव , प्रमोद जांगड़े, सूरज पांडेय, संजय निर्मलकर , भागीरथी चन्द्र, शुभम बजाज , पुखराज , रमेश बरेठ एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word