बस स्टैंड में आज होगा रावण दहन, लकी ड्रॉ में बाइक सहित मिलेंगे आकर्षक उपहार


विनोद उपाध्याय
हरदीबाजार। मां दुर्गा उत्सव समिति, बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे दुर्गा पंडाल के पास रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रावण दहन के बाद माता रानी के उपहार स्वरूप लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में स्प्लेंडर बाइक सहित फ्रिज, कूलर, टीवी, सिलाई मशीन, बजाज मिक्सर दो लोगों को, होम थिएटर, पांच लोगों को बजाज आयरन तथा अन्य 11 आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन का लाभ लेने का आग्रह किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word