March 24, 2026

बिलासपुर एयरपोर्ट की हुई टेस्टिंग, पहली मार्च से दिल्ली के लिए शुरू हो जाएगी विमान सेवा

 बिलासपुर 25 फरवरी। आगामी 01 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली और नई दिल्ली से बिलासपुर के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। एयर एलायंस के टेस्टिंग फ्लाईट विमान का आज बिलासपुर के चकरभाटा एयरपोर्ट में प्रथम आगमन हुआ।

बिलासपुर का यह एयरपोर्ट अब बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद के आग्रह पर इस एयरपोर्ट के नामकरण बिलासा बाई केंवटिन के स्थान पर बिलासा देवी केंवट किए जाने की सहमति दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word