March 24, 2026

कोयला खदान गोली काण्ड: सीआईएसएफ अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने किया हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज

कोरबा 4 मार्च। आखिरकार दीपका पुलिस ने डीजल चोरों पर गोली चलाने वाले सी आई एस एफ के सब इंस्पेक्टर उदय कुमार के खिलाफ जांच के बाद हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी 2021 की देर रात एस ई सी एल की गेवरा खदान में पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन में सवार लोगों तथा एक अन्य वाहन से आये लोगों के द्वारा सी आई एस एफ के गश्ती वाहन को घेर लिया गया था। कथित हमले से बचने ले लिए सी आई एस एफ के सब इंस्पेक्टर उदय कुमार के द्वारा गोली चला दी गई थी जिसमें नोनबिर्रा खलारी गांव का निवासी सालिक राम गोड़ घायल हो गया था। उसका उपचार अपोलो बिलासपुर में चल रहा था। सीआईएसफ की माने तो डीजल चोरी की नीयत से खदान में घुसे अज्ञात व्यक्तियों को रोकने के दौरान उनके द्वारा हमला किया गया जिससे बचाव के लिए उन पर गोलियां चलाई गई। वहीं जांच के बाद दीपका पुलिस ने पाया कि जवान द्वारा जानबूझकर गोली चलायी गयी और अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल किया गया, जो अपराध की श्रेणी में आता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word