April 11, 2026

RAIPUR BREAKING : संपत्ति विवाद के चलते माँ-बेटी की हत्या.. मासूम बच्चो को भी मारने के लिए दौड़ा था कातिल

रायपुर 6 मार्च 2021। राजधानी रायपुर के उरला में संपत्ति विवाद के चलते अपनी छोटी बहु और उसकी माँ को फावडे से मारकर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया है। डबल मर्डर की खबर से इलाके समेत पुरे शहर में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भगत टंडन अछोली के पुर्व सरपंच राम साहय टंड़न का बेटा है। आरोपी समेत सरपंच के तीन लड़के है, जिनमें से 6 महीने पुर्व छोटे लड़के का देहांत हो चुका है। सरपंच के पास करोडो की संपत्ति है औऱ अभी तक संपत्ति का बंटवारा नही किया है जिसके चलते परिवार में आये दिन विवाद होता रहता है। छोटे भाई की पत्नी मृतका सुनीता टंड़न अपने घर के पास पुराने टॉयलेट की जगह नया टायलेट बनाने की कोशिश कर रही थी जिसके चलते दो दिन पहले भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाईश दी थी।

जब आज सुबह काम शुरू करने के कोशिश की गई तो मौके पर पहुंचे आरोपी भगत टंड़न जमकर विवाद कर काम बंद करवाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान जमकर मारपीट हुई और उसी बीच आरोपी भगत ने फावडे से मृतका सुनीता टंड़न पर वार करना शुरू कर दिया साथ ही पास खडी बहु की माँ 50 वर्षीय कमला बेन्द्रे को भी फावड़े से ताबड़तोड वार कर दिया, जिससे दोनो माँ बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी भगत पर खुन इस कदर सवार था कि वो शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तीन मासुम बच्चो को भी मारने के लिये दौड़ा, तो सबसे बडी 14 साल की मासुम अपने दोनो भाई बहनो को लेकर मौके से भागी और पड़ोस के घर में घुस गई जिससे तीनो मासुम बच्चो की जान बच गई। फिलहाल मौके पर पहुंची उरला थाना पुलिस ने आरोपी भगत टंड़न को गिरफ्तार कर लिया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word