March 24, 2026

अजगरबहार में सशक्तिकरण पर होगा महिलाओं से संवाद

कोरबा 7 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक कई गतिविधियां चलायी जाएंगी। ये सभी महिलाओं पर केंद्रित होंगी। अजगरबहार में महिला सशक्तिकरण और अधिकार के बारे में संवाद किया जाएगा।

राज्य सरकार के द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम की शुरूआत 08 मार्च को की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में इसकी अवधारणा पर कार्यक्रम किए जाने है। महिलाओं की समाज में भूमिका विभिन्न क्षेत्रों में उनके महत्व को रेखांकित करने के साथ अधिकार की जानकारी दी जाएगी। बालकोनगर पुलिस भी इस कड़ी में अजगरबहार में कार्यक्रम करेगी। नगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों से इस बारे में निर्देश प्राप्त हुए हैं। उक्तानुसार कार्ययोजना बनायी जा रही है। अजगरबहार में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानीन, शिक्षिकाओं और सामाजिक जीवन में विभिन्न कार्य कर रही महिलाओं को इसके साथ जोड़ा जाएगा। उनसे संबंधित विषयों पर विचार विनिमय किया जाएगा। टीआई ने बताया कि इस उद्देश्यपरक कार्यक्रम से जागरूकता के स्तर में बढ़ोतरी की जानी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word