February 25, 2026

राशन दुकानें सस्पेंड पर एफआईआर नहीं 

कोरबा ( न्यूज एक्शन) पिछले दिनों शहरी क्षेत्र के घपला करने वाले पांच शासकीय राशन दुकानों को सस्पेंड कर दिया गया था । बताया जा रहा है कि अब ग्रामीण क्षेत्र के पांच अन्य दुकानों पर भी यह कार्रवाई हुई है । मगर इस विभागीय कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो रहा है । आखिर क्यों राशन दुकानों में घपला पाए जाने पर संचालक पर एफआईआर की कार्रवाई क्यों नहीं कराई गई । जबकि घोटालेबाजों से रिकवहरी की दिशा में भी कोई कार्रवाई अब तक नजर नहीं आ रही है ।ऐसे महज सोसायटी निलंबन क्या औचित्य ? क्या सोसायटियों पर की गई कार्रवाई संचालको को बचाने के लिए तो नहीं की गई है? यह सवाल भी अब लोग पूछने लगे है?

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word