February 26, 2026

कोरोना: कचरा फेकने वाले वाहन से ले जाये गए मृतकों के शव

कोरोना मरीज दो सगी बहन सहित चार की मौत

राजनांदगांव 16 अप्रेल: छत्तीसगढ़ में कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों के बीच बदइंतजामी भी हो रही है. यहां राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक में ऐसी तस्वीर सामने आई है जो दिल दहला दे. इस जगह पर कोरोना से मृतक व्यक्तियों के शवों को कचरा फेंकने वाली गाड़ी में ले जाया जा रहा है.

राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर स्थित डोंगरगांव में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. यहां तय वक्त पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल सका, जिस कारण इनकी मौत हो गई. इन तीन मौतों के अलावा डोंगरगांव के ही सरकारी अस्पताल में एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति अपनी जान गंवा बैठा. चार मौतों से हाहाकार मचा लेकिन इसके बाद जो हुआ वो शर्मनाक रहा. यहां नगर पंचायत के कचरा फेंकने वाले वाहन में शवों को ले जाया गया.

डोंगरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ ने भी इन मामलों के बाद अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा. जबकि उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई. इस विवाद को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पुष्टि की है कि कोविड के मरीजों का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था, इसलिए मौत हो गई.

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word