March 18, 2026

फ्लाइट में करीब दो करोड़ का सोना छोड़ कर तस्कर फरार

लखनऊ 20 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को इस हफ्ते तीसरी बार बड़ी सफलता हासिल हुई है। कस्टम अधिकारियों ने दुबई से लखनऊ पहुंची फ्लाइट के अंदर से पौने दो करोड़ से ज्यादा का सोना (Gold) बरामद किया गया है। कस्टम अधिकारियों ने दुबई से लखनऊ पहुंची फ्लाइट के अंदर से तकरीबन 1 करोड़ 88 लाख 99 हजार के सोने को जप्त किया
3किलो 849 ग्राम भार के 33 सोने के बिस्कुट को किया गया कस्टम द्वारा जप्त। एयर इंडिया की फ्लाइट IX-194 में छुपा कर सोने को लखनऊ लाया गया था। चेकिंग के दौरान फ्लाइट के अंदर से सोने से भरा डिब्बा जप्त किया गया। इस मामले में फिलहाल किसी यात्री की गिरफ्तारी नहीं हुई
कस्टम विभाग का मानना है की एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की सतर्कता की वजह से सोने को बाहर नहीं ले जा सके और वहीं छोड़कर फरार हो गए। इससे पहले 12 व 13 अप्रैल को 2 यात्रियों के द्वारा 1 करोड 39 लाख का सोना अंडरवियर में छुपा कर लाया गया था।
इससे पहले बीते 14 अप्रैल को कस्टम विभाग ने 1.13 करोड़ रुपये का 2.3 किलो सोना पकड़ा था। दुबई की फ्लाइट से लखनऊ पहुंची महिला तस्कर ने सोने को पेस्ट बनाकर अपने कमर से बांध रखा था। कस्टम के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दुबई से इंडिगो के विमान 6ई 8457 से ये महिला तस्कर लखनऊ पहुंची। शक होने पर टीम उसे अलग ले गई। जांच में तस्करी का 2318 ग्राम सोना बरामद हुआ। इसे उसने पेस्ट के रूप में कमर से बांधकर छिपाया था। बरामद सोने की कीमत 1,13,11,840 रुपये थी। बंगाल निवासी महिला तस्कर दुबई आती-जाती रही थी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word