April 11, 2026

CORONA UPDATE : कोरबा में आज मिले 990 संक्रमित, 9 मरीजों का निधन

कोरबा 20 अप्रैल। जिले में आज मिले 990 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है जिसमे 572 पुरुष और 418 महिलाएं शामिल हैं।
संक्रमितों में कोरबा शहर से 430, कोरबा ग्रामीण में 62, कटघोरा शहर में 166, कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 73, करतला में 141, पाली में 44, पौड़ी उपरोडा में 74 संक्रमितों की पहचान।

पिछले चौबीस घंटो में कोरबा जिले के 9 कोविड संक्रमितो का निधन

आज जिले के 9 कोरोना मरीजों का निधन हो गया। मृतकों में तीन महिला और छह पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार साठ साल से अधिक उम्र के चार बुजुर्ग भी मृतकों में शामिल हैं। दूसरे ज़िलों के दो मरीज़ों की भी आज कोरबा के कोविड अस्पतालों में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
जिला कोविड अस्पताल बालाजी ट्रामा में दो, ईएसआईसी विशेष कोविड अस्पताल में तीन, जीवन आशा निजी कोविड अस्पताल में दो और एन॰के॰एच॰ निजी अस्पताल में दो कोविड मरीज़ों का ईलाज़ के दौरान निधन हुआ है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word