श्रीमती करुणा शुक्ला का निधन अपूरणीय क्षति: शीला तिवारी

रायगढ़ 27 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नगर पालिका रायगढ़ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शीला तिवारी ने, प्रदेश की विदुषी राजनेत्री श्रीमती करुणा शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने श्रीमती शुक्ल के निधन को प्रदेश की राजनीति और नारी शक्ति की अपूर्णीय क्षति बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनके निधन से उत्तपन्न रिक्ति की कभी भरपाई नहीं हो सकती। खासकर महिला राजनीतिज्ञों ने अपना एक संरक्षक और परिपक्व मार्गदर्शक खो दिया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word