March 26, 2026

आई पी एल 2021: कोरोना के कारण के के आर और आर सी बी के बीच आज का मैच रद्द, वरुण और संदीप पाये गए संक्रमित

■ खिलाड़ी व स्टाफ आइसोलेशन में चले गये

नई दिल्ली 3 मई: आज आई पी एल के 14 वें सीजन का कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होने वाला था। लेकिन कोलकाता नाइट और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। इसके बाद खिलाड़ी और स्टाफ आइसोलेशन में चले गए हैं। इन सबके बाद आईपीएल के सिक्योर बायो-बबल पर भी सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं जो टीमें पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली हैं उनकी सुरक्षा भी अब संदेह के घेरे में है।खबर के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती हाल ही में आईपीएल के बायो-बबल से बाहर गए थे। वह अपने कंधे का स्कैन करवाने के लिए गए थे और शायद तभी वह वायरस की चपेट में आ गए थे। वॉरियर और चक्रवर्ती के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के बाकी खिलाड़ियों का टेस्ट नेगेटिव आया है।

सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पेसर पैट कमिंस उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। इसके बाद कोलकाता का आज होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पॉजीटिव हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि केकेआर के कैंप में केस आ गए हैं और ऐसे में बैंगलोर की टीम उनके खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहती। अधिकारी ने कहा, ‘वरुण और संदीप पॉजीटिव पाए गए हैं और ऐसे में बैंगलोर की टीम मैच नहीं खेलना चाहती।’

केकेआर ने अपना पिछला मैच 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। और यह खबर सामने आने के बाद अभी तक आराम से चल रहे इस टूर्नमेंट में चिंताएं बढ़ गई हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word