March 26, 2026

कोरबा: बंगाल में हिंसा के खिलाफ भाजपा का धरना आंदोलन आज दोपहर 2 बजे से

कोरबा 5 मई। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा जिले के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दोपहर दो बजे से शाम पाँच बजे तक धरना पर बैठेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीवसिंह ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के लोगों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यालय और कार्यकर्ताओं के घर जला दिए गए। पूरे राज्य भर में लगातार कार्यकर्ताओं के ऊपर जानलेवा हमले हो रहे है और क़रीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी ने परिणाम से पहले मीडिया के सामने ही धमकी भी दी थी कि 2 मई को सरकार आने बाद मैं सबको देख लुंगी, और अब तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। तृणमूल कॉंग्रेस के ये सब कुकृत्य देखते हुए कल 5 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा कोलकोता में धरने पर बैठेंगे।

डॉ सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह के आह्वान पर लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों के सामने बैठकर, हाथों में तख्तियां एवं पैम्फ़्लेट लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word