March 17, 2026

वैक्सीन सत्याग्रह : NSUI छत्तीसगढ़ का “मोदी टीका दो” अभियान आज से शुरु

रायपुर 05 मई। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा दिनांक 5 मई 2021 से एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर तीन दिवसीय अभियान प्रारंभ किया जा रहा है जिसका नाम “मोदी टीका दो” रखा गया है यह तीन चरण में किया जाएगा।।

▪️ 5 मई को एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर पर रहकर एक दिवसीय सत्याग्रह करेगी एवं तख्ती लेकर अपने घर पर ही सत्याग्रह करेगी।।

▪️ 6 मई गोवा एनएसयूआई द्वारा सोशल मीडिया पर #speakupforvaccine अभियान चलाया जाएगा जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर मांग की जाएगी इस में एनएसयूआई के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे।।

▪️ 7 मई को एनएसयूआई द्वारा भाजपा के 9 सांसद एवं 14 विधायक के घरों के सामने जाकर पदाधिकारियों द्वारा उनसे इस कठिन समय पर राजनीति ना कर केंद्र सरकार को सूचित करें कि राज्य को एक ही दाम पर वैक्सीन दी जाए। जिस प्रकार केंद्र को 150 में दी जा रही है एवं राज्यों को उसे दुगने दाम पर वैक्सीन बेची जा रही है इसको लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी घर के सामने बैठकर उनसे यह मांग करेंगे।।

एनएसयूआई मीडिया विभाग प्रमुख तुषार गुहा ने बताया की कल से एनएसयूआई पूरे प्रदेश में “मोदी टीका दो” अभियान की शुरुआत करने वाली है यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में 3 दिन तक चलेगा इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार से हम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इस आपदा के समय में राजनीति ना कर पर सभी प्रदेशों को वैक्सीन पहुंचाने का काम करें और एक ही दाम पर वैक्सीन बेची जाए एवं वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए इसी को लेकर एनएसयूआई लगातार तीन दिन विभिन्न तरीकों से अभियान करेगी।।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word