February 26, 2026

कोरबा में आज मिले 704 कोरोना संक्रमित, 8 की मौत

कोरबा 10 मई। कोरबा जिले में आज 704 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 397 पुरुष और 307 महिलाएँ हैं। आज करतला में 35, कटघोरा ग्रामीण में 14, कटघोरा शहर में 184, कोरबा ग्रामीण में 68, कोरबा शहर में 261, पाली में 102 व पोड़ी उपरोड़ा में 40 संक्रमितों की पहचान हुई है।

जिले के आज आठ कोविड संक्रमितों का निधन

पिछले चौबीस घंटो में जिले के आठ कोरोना संक्रमितो का निधन हो गया है। मृतकों में साठ वर्ष से अधिक उम्र के एक बुजुर्ग समेत तीन महिलायें और पाँच पुरुष हैं। आज ईएसआईसी अस्पताल में दो, बालाजी कोविड अस्पताल में एक, बालको कोविड अस्पताल में दो और स्याहमूडी कोविड हॉस्पिटल में ईलाज़ के दौरान तीन कोविड मरीजों का आकस्मिक निधन हो गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word