March 23, 2026

महाशिवरात्रि पर आज निकलेगी शिव बारात


कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शहर के पीएच रोड स्थित नहर पुल से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। कई प्रकार के आकर्षण इन्हें खास बनाएंगे। अगले दिन दुरपा रोड़ शिव काली मंदिर में दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा।


आयोजन समिति ने बताया कि शिव मंदिर से बारात दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी। मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए यह शिव काली मंदिर पहुंचेगी। इस बारात में भगवान शिव के प्रतीक विशाल नंदी पर सवार होंगे। उनके साथ गण का समूह भी होगा। कई प्रकार के प्रयोग इसमें शामिल किए जा रहे हैं। आतिशबाजी के बीच बारात शिव काली मंदिर दुरपा रोड पहुंचेगी। यहां परंपरा के साथ शिव-पार्वती का विवाह होगा। शाम 7 बजे इसी स्थान पर अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। रात्रि 9 बजे भगवान शिव की महाआरती की जाएगी। बताया गया कि 16 फरवरी को दोपहर में विशाला भंडारा होगा। समिति ने समस्त भक्तों से आग्रह किया है कि इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सफलता प्रदान करें। महाशिवरात्रि पर्व के परिप्रेक्ष्य में शिव मंदिर एसईसीएल, मृत्युंजय मंदिर नगर निगम कालोनी, हेलीपेड मंदिर, पंचदेव मंदिर पुराना बस स्टैंड और त्रिलोकीनाथ मंदिर सर्वमंगला परिसर में भव्य आयोजन करने की तैयारी की गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word