टूलकिट कांग्रेस द्वारा भारत को दुनियाभर में बदनाम करने की साजिश – किशन साव

कोरबा/तिलकेजा 21 मई। हाल ही में कांग्रेस ने एक गुप्त दस्तावेज अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भेजकर भारत को दुनिया भर में बदनाम करने व देश की छवि को खराब करने के लिए साजिश रची थी। उस टूलकिट का खुलासा विगत दिनों हुआ जिसमें हाल के महीनों में सोशल मिडिया में जितना भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है उनमें से अधिकांश इसी गुप्त दस्तावेज का हिस्सा थे ऐसा साबित हुआ है।

कांग्रेस के जिस साजिश का खुलासा हुआ है उनकी निंदा के लिए जितने भी शब्द कहे जाए वह कम है। मोदी जी व भाजपा के विरोध में इस हद तक कोई राजनीतिक दल जा सकती है सोचकर ही घृणा हो रही है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के किशन साव ने कही।

कुछ दिन पूर्व राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा टूलकिट से विचलित होकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी एवम भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कल सोशल मीडिया में ट्रेंडिंग व आज दिनांक 21 मई को प्रत्येक मतदान केंद्रों में अपने अपने घरों के सामने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए धरना देकर कांग्रेस के इस कृत्य का पुरजोर विरोध किया गया। जिसमें उरगा मंडल के 6 शक्ति केंद्रों के लगभग 100 से अधिक परिवारों में सैकड़ों महिला एवम पुरुष कार्यकर्ता अपने घर से ही विरोध दर्ज किए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word