March 25, 2026

केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर भाजपा कोरबा मंडल ने विभिन्न वार्डों में किए सेवा कार्य

कोरबा 31 मई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में केन्द्र सरकार के सात साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कोरबा नगर मंडल द्वारा मंडल के समस्त 15 शक्ति केंद्रों के 30 बूथों में सेवा कार्य किए गएl उक्त सेवा कार्य में सुखा राशन एवं मास्क बांटकर सेवा की गई। वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा सूखे राशन का किट सर्वमंगला पारा एवं रामसागर पारा में बांटा गया।

वार्ड क्रमांक 8 सीतामढ़ी मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास महतो द्वारा मास्क बाटा गयाl वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर में पूर्व महापौर जोगेश लांबा द्वारा मास्क बांटा गया। कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह ने वार्ड क्रमांक 3 राताखार में सुखा राशन का किट का वितरण किया,महामंत्री योगेश मिश्रा द्वारा वार्ड नंबर 4 में सूखा राशन का किट बांटा गया है इसी प्रकार सभी वार्डों में घर-घर जाकर सुखा राशन एवं मास्क वितरण कर कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने हेतु लोगो को प्रेरित किया गया एवं प्रधानमंत्री जी के 7 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियो को बताया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word