March 20, 2026

मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन किट का वितरण

कोरबा 5 जुलाई। कोरोना महामारी के समय जरूरतमन्द लोगोंको खाद्यान्न जैसे आवश्यक सामाग्री मुहैया करने के लिए मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा द्वारा दिनांक 4 जुलाई 2021 को श्रीमति संतोष मदान, अध्यक्ष, अर्पिता एवं गीतांजली महिला समिति एवं श्रीमति निबेदिता बसु, अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति द्वारा राशन किट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम के स्थानीय पार्षद श्रीमति पुसपा देवी कंवर, पार्षद, जमनिपालि एवं श्री विजय साहू, पार्षद, अगरखार, की उपस्थिती रही तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुँचने में सहयोग की।

इस अवसर पर श्रीमति संतोष मदान, अध्यक्ष, अर्पिता एवं गीतांजली महिला समिति ने सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, महामारी के समय मैत्री महिला समिति द्वारा आमजन को खाद्यान्न जैसे अतिआवश्यक जरूरी चीजों को उपलब्ध करना एक बहुत बड़ी पुनीत कार्य है और मैत्री महिला समिति द्वारा जन कल्याण के लिए उठाया गया यह कार्य से खास करके निचले तबके के लोगों लाभान्वित होंगे।
ज्ञात हो कि निरंतर मैत्री महिला समिति एवं नैगम सामाजिक दायित्व विभाग द्वारा स्थानीय लोगों की कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक कार्य किया जाता जिससे हजारों ग्रामीण लाभान्वित हुए है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर मैत्री महिला समिति की सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं सदस्य तथा नैगम सामाजिक दायित्व विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word