KORBA NEWS: चाकाबुड़ा स्कूल में जलभराव से पढ़ाई प्रभावित, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


KATGHORA। लगातार हो रही बारिश से विकासखंड कटघोरा के ग्राम चाकाबुड़ा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर जलमग्न हो गया है। विद्यालय परिसर और कुछ कक्षों में पानी भर जाने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय परिसर से तत्काल जल निकासी कराने, परिसर का ऊँचाईकरण करने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीएम कटघोरा एवं खंड शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा को ध्यान में रखते हुए जलभराव की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान करने की मांग की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word