March 20, 2026

मनोरोगी लटका मिला फांसी के फंदे पर

कोरबा 8 जुलाई। यहां की मुख्य बस्ती बांकीमोंगरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शशि कुमार पिल्लई 40 वर्ष पिता एनआर पिल्लई बताया गया है। कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। स्थानीय स्तर पर परिजन उसका उपचार करा रहे थे। पिछली रात भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य सो गए। रात 01 बजे लघुशंका के लिए उठे एक सदस्य ने सब कुछ सही पाया। कुछ घंटे बाद शशि को मृत स्थिति में पाया गया। पुलिस को इसकी जानकारी आज सुबह दी गई। इस आधार पर मर्ग कायम किया गया है। थाना प्रभारी रमेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अब तक की सूचनाओं से यह पता चलता है कि अपनी स्थिति में सुधार नहीं होने को लेकर शशि ने यह कदम उठाया होगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे औपचारिक कार्रवाई की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word