March 25, 2026

भाजपा मंडलों में बैठकों का दौर होगा शुरू

कोरबा 9 जुलाई। भाजपा जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता के द्वारा कल कार्यकर्ताओं के साथ वचुँअल मीटिंग ली गई जिसमें किये गए कार्यों की चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई है। सभी मंडलों में एक सप्ताह के बाद बैठक होगी और कार्यक्रमों पर विचार विमर्श करते हुए कार्य किया जाएगा। पिछले दिनों मंडल क्षेत्रों में लगाए गए पौधों के संबंध में भी जानकारी ली गई। मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग ज्मिेदारी दी गई। निजी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार द्विवेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू अजय व अजा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत जगत ने भी कार्यों की जानकारी दी। इसी तरह महिला मोर्चा व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी दी गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word